श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र वेंकट नगर से हत्या का एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर 23 अप्रैल को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। 5 दिन बाद भी आरोपित का पता नहीं चल पाया है। आरोपित का नाम शैलेश महरा है। जिसके ऊपर अपने दो सहयोगियों के साथ पत्नी की हत्या करने का आरोप है।
आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसने 14 अप्रैल को अपनी नाबालिग प्रेमिका तथा एक सहयोगी मित्र के साथ वारदात को अनजान दिया था। पत्नी को पति की हरकत का पता चल गया था। इसलिए उसे योजना बद्ध तरीके से मार गया था। डाला वारदात में शमिल दो आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि आरोपित शैलेश महरा 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा थाना जैतहरी को रिमांड पर लिया गया था।
बताया गया 23 अप्रैल को आरोपित रिमांड के दौरान चौकी परिसर वेंकट नगर में दोपहर करीब 12 बजे लघुशंका कराकर जब लाया गया तभी प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा को धक्का देकर आरोपित जंगल की तरफ भाग निकला था।जिसकी तलाश पुलिस शुरू की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।







