SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कैसे संवारेंगे बच्चों का भविष्य एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

कैसे संवारेंगे बच्चों का भविष्य एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बुढ़वाः जिले से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सामान के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोखरा की स्थिति बेहद – चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार विद्यालय की अतिरिक्त इमारत जर्जर होकर पूरी तरह ढह चुकी है, ‘जिसके बाद अब पूरा स्कूल महज एक ही कमरे में संचालित हो रहा है।

यहां पर कक्षा-1 से लेकर कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में न तो बच्चों को उचित वातावरण मिल पा रहा है और न ही शिक्षक सभी कक्षाओं पर समान रूप से ध्यान दे पा रहे हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है और बच्चों का भविष्य ठीक से संवर नहीं पा रहा है।

लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय भवन के अभाव में बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज सकें। ऐसे में सरकारी विद्यालय ही उनके बच्चों की शिक्षा का एकमात्र सहारा है, लेकिन वर्तमान हालात में यहां पढ़ाई कर रहे बच्चों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाना मुश्किल हो गया है। अभिभावकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us