SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » साइबर अपराधों से बचने जरूरी है इंटरनेट मीडिया का संयमित उपयोग

साइबर अपराधों से बचने जरूरी है इंटरनेट मीडिया का संयमित उपयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    शहडोलः जिला मुख्यालय के आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी स्नेहा अग्रवाल ने छात्राओं को कहा कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए कम से कम मोबाइल का उपयोग करें। साथ ही इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सअप पर ज्यादा समय खराब न करें। अपने भविष्य पर ध्यान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डीसी मिश्रा ने की।

यह कार्यक्रम खेल और युवा कल्याण विभाग व महिला बाल विकास के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण व पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के संदर्भ पर भाषण का आयोजन किया गया, जिसमें 300 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन ब्लाक युवा कोआर्डिनेटर अजय कुमार सौंधिया ने किया। इस मौके पर दयानंद सौंधिया, रजनी मेश्राम, सोनू वर्मा, कोमल नामदेव, खेल प्रशिक्षक कल्पना अहिरवार सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us