श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुहिरी में प्राथमिक विद्यालय अटरिया के शिक्षक प्रभु सिंह टेकाम के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेकाम अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। 15 अप्रैल को यह उनके सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभु सिंह टेकाम उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित पांडे ने की।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए ललित पांडे ने प्रभु सिंह टेकाम के सरल, सहज एवं समर्पित व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि टेकाम ने अपने संपूर्ण सेवा काल को अत्यंत निष्ठा एवं उत्कृष्टता के साथ पूर्ण किया है। अब उनका शेष जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
उन्होंने पद्म पुराण का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में 21 वृक्ष लगानें का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभु सिंह टेकाम को उपहार स्वरूप अंगवस्त्र, शाल एवं श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। मंचासीन सभी अतिथियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना मना की।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर अनिल द्विवेदी, पूर्व शिक्षक राजेश माध्यमिक विद्यालय गुर्रा के प्राचार्य परौहा, माध्यमिक विद्यालय चुहिरी के प्रधानाध्यापक राम अवतार प्रजापति, भदवाही स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रमेश द्विवेदी, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ (ब्लाक गोहपारू) के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, आरडी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।










