श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 108 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए, जो उत्तीर्ण हो गए। विद्यालय के छात्र हमाज अहमद ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा आकृति सिंह उईके दूसरे और 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ अनुश्री श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावा ऋषि वर्मा ने 94, साक्षी सिंह ने 93.6 और शिवम तिवारी ने 90.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डा. भावना तिवारी ने सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों की मेहनत एवं भगवान के आशीर्वाद को दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीएमश्री का भी परिणा उत्कृष्टः
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शहडोल का सत्र 2025.26 के लिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कुलः 72 परीक्षार्थियों में 71 परीक्षार्थी सफ़ल रहे, जबकि 22 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए। विद्यालय के टापर प्रियश शालवार ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें तीन प्रमुख विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय परिवार ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
हमाज अहमद
आकृति सिंह
अनुश्री श्रीवास्तव
विमला ग्लोबल स्कूल के सारे बच्चे उत्तीर्णः
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में विमलो ग्लोबल स्कूल ब्यौहारी के सभी बच्चे उत्तीर्ण हो गए हैं। 39 विद्यार्थियों में से 31 ने प्रथम श्रेणी तथा 8 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। छात्रा प्रमिला सिंह 94 प्रशिशत के साथ अव्वल रहीं। विद्यालय के चेयरमैन वीरेश सिंह, डायरेक्टर गुंजन सिंह, सेक्रेटरी प्रभात सिंह, मैनेजर आलोक श्रीवास्तव तथा प्राचार्य नेहा त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र. छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।










