SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने फर्जी लैब बताकर विधानसभा में भेजा जवाब, अब आफत बना

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने फर्जी लैब बताकर विधानसभा में भेजा जवाब, अब आफत बना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा में गलत जानकारी देना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को भारी पड़ता दिख रहा है। विधानसभा की जानकारी के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे मामले पर प्रतिवेदन मांगा है।

विभाग ने रादुवि के कुलसचिव को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विधानसभा के अतारांकित प्रश्न क्रमांक 373 से जुड़े मामले में उठाए गए प्रश्नों और शिकायत के संबंध में समस्त जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

वहीं विधानसभा सचिवालय ने भी उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिकायत पर परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मांगे गए जवाब ने विश्वविद्यालय प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस विधायक ने मांगी थी जानकारी

दरअसल, जबलपुर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने विधानसभा के दिसंबर 2025 सत्र में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में के लिए उपलब्ध प्रयोगशाला, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और अन्य बुनियादी संसाधनों की जानकारी मांगी थी।

इसके जवाब में विवि प्रशासन ने प्रतिवेदन में दावा किया कि सत्र 2024-25 से इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए आवश्यक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध हैं। तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए 25 कंप्यूटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। विधायक ने कहा कि रादुवि सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us