SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ग्वालियर में बदमाशों का उत्पात… युवक पर फेंकी जलती सिगरेट, फिर कार में डालकर पीटा, बचाने आए लोगों को भी मारा

ग्वालियर में बदमाशों का उत्पात… युवक पर फेंकी जलती सिगरेट, फिर कार में डालकर पीटा, बचाने आए लोगों को भी मारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर में कार सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। इन बदमाशों ने पहले तो बाइक पर जा रहे युवक पर जलती हुई सिगरेट फेंकी। जब बाइक सवार ने टोका तो कॉलर पकड़कर घसीटा। कार में डाला और बेरहमी से पीटा। फिर यह बदमाश भाग गए। बाइक सवार को धमकी भी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो गोली मार देंगे।

अल्कापुरी स्थित नारायण एस्टेट के पास रहने वाले अरविंद पुत्र जागेंद्र सिंह भदौरिया अपनी बाइक से जा रहे थे। वह बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। जैसे ही अल्मापुरी तिराहे पर पहुंचे तो यहां कार से तीन बदमाश अजय गुर्जर, विजय गुर्जर व इनके साथ चार अन्य युवक खड़े थे। यह सभी सिगरेट पी रहे थे।

बदमाशों ने अरविंद पर फेंकी सिगरेट

अजय और विजय ने जानबूझकर अरविंद की तरफ जलती हुई सिगरेट फेंकी। एक सिगरेट हाथ पर दूसरी कपड़े पर जाकर गिरी। अरविंद ने इन्हें टोका। इसके बाद तो इन लोगों ने हमला कर दिया। कार में धक्का देकर गिराया और मारपीट शुरू कर दी।

 अरविंद को बचाने के लिए कुछ लोग आए तो इन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। मारपीट कर भाग गए। अरविंद ने पुलिस को बुलाया। थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us