श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- उमरियाः जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन 17 मार्च तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को जनपद पंचायत पाली में, 12 मार्च को जनपद पंचायत करकेली में, 13 मार्च को शासकीय आइटीआइ कोहका में, 16 मार्च को शासकीय आइटीआइ पाली में और 17 मार्च को शासकीय आइटीआइ उमरिया में पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि शिविर पंजीयन करते समय आवेदकों से किसी भी प्रकार का शुल्क न वसूला जाए।…







