श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः जिला मुख्यालय में इन दिनों गैस की किल्लत हो रही है। स्थिति यह है कि एजेंसी के कार्यालय के सामने गैस उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी देखी जा रही हैं। बुधवार को भारत गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जाने से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
गैस सिलेंडर लेने आने वाले लोगों ने अपने वाहनों को सड़क पर ही खडा कर दिया, जिससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क के दोनों ओर इस तरह की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि एजेंसी के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इसके चलते सड़क पर कई बार जाम लग जाता है। गैस एजेंसी के संचालक को चाहिए कि पार्किंग की ठीक व्यवस्था कराए, ताकि आवागमन प्रभावित न हो।







