SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अवैध तरीके से पिकअप में ले जा रहे थे गोवंश

अवैध तरीके से पिकअप में ले जा रहे थे गोवंश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः सीधी पुलिस ने पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे छह गोवंशों को वाहन सहित जब्त किया है। जानकारी के अनुसार अमझोर की ओर से एक पिकअप में गोवंशों को लोड कर कुदरी होते हुए सीधी की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना पर कुदरी बस स्टैंड तिराहा पर घेराबंदी की गई। सफेद रंग की बिना नंबर की पिकअप वाहन आती दिखाई दी, जिसे रोककर चेक किया गया।

जांच के दौरान पिकअप वाहन के अंदर 05 नग पड़ा एवं 01 नग भैंस को रस्सी से गले और पैरों में क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूंस. तूंस कर भरा हुआ पाया गया। सभी भूख. प्यास से व्याकुल थे। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश कुमार कोल 29 वर्ष निवासी पसला थाना अनूपपुर बताया। चालक ने बताया कि गोवशों को कोतमा की ओर से वाहन मालिक अभिषेक सिंह निवासी भटनवारा सतना के कहने पर बिक्री के लिए सीधी की ओर ले जाया जा रहा था। चालक के पास खरीदी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, वाहन के कागजात अथवा ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने चालक व वाहन मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। वाहन चालक दिनेश कुमार कोल एवं वाहन मालिक अभिषेक सिंह के विरुध्द पशु कुरता अधिनियम एवं एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us