श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- उमरिया। मानपुर थाना क्षेत्र के आवलीपुरा में एक फार्म हाउस पर देर रात पुलिस ने जुआ अड्डे पर दबिश दी है। बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 13.50 लाख रुपए नकद, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर बड़े स्तर पर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मानपुर, बड़गोंदा और इंदौर डीआईजी की संयुक्त टीम ने देर रात दबिश दी। पुलिस की टीम को देखते ही वहां मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 18 लोगों को मौके से पकड़ लिया, जबकि 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में उपयोग की जा रही ताश की गड्डियां, करीब साढ़े 13 लाख रुपए नकद, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं।
आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस जुए के अड्डे के संचालक और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।







