SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बाल विवाह नहीं करने की दिलाई शपथ

बाल विवाह नहीं करने की दिलाई शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    उमरियाः महिला एवं बाल विकास के परियोजना उमरिया क्रमांक 1 आर क्रमांक 2 अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वुमेन्स सप्ताह अंतर्गत बेटी बचाआ बेटी पढ़ाआ अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के समापन कार्यक्रम अंतर्गत शा. माध्यमिक शाला चंदवार, शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय किरणताल, शा. प्राथमिक शाला छटन कैम्प उमरिया, ग्राम पंचायत कोईलारी, आंगनवाड़ी केंद्र करकेली क्रमांक 1 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित स्कूल के समस्त शिक्षकगण, ग्राम पंचायत सरपंच, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के द्वारा महिलाों को सम्मानित कर उनके आधिकारों की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाआ एवं बालिकाआ को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, मानसिक स्थिति को मजबूत करने संबंधी चर्चा की गई । शासन स्तर से महिलाआ को दी जाने वाली सुविधायें वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस सहयता नंबर 112 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह रोकथाम संबंधी जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई ।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us