SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दुष्कर्म के प्रकरण में शामिल दो आरोपित हुए गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रकरण में शामिल दो आरोपित हुए गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    उमरियाः पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रामचंद्र कुशवाहा उम्र लगभग 45 वर्ष एवं सौखीलाल सिंह गोंड़ उम्र लगभग 48 र्ष शामिल है। प्रकरण में एक अन्य आरोपित फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। छह मार्च को फरियादिया द्वारा थाना मानपुर में 03. आरोपितों रामचंद्र कुशवाहा, बाबूराम मरकाम एवं सौंखीलाल सिंह गोंड के विरूद्ध दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जिस पर थाना मानपुर में आरोपितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक – उमरिया विजय भागवानी एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया सीताराम ने संबंधितों को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अनु.अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ताला एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा – प्रकरण कायमी के 24 घंटे के अंदर – प्रकरण में शामिल 02 आरोपी रामचंद्र कुशवाहा (उम्र लगभग 45 वर्ष) एवं सौखीलाल सिंह गोंड़ (उम्र लगभग 48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us