श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- उमरियाः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड करकेली के सेक्टर 2 निगहरी के जन-जातीय अंचल ग्राम धवईझर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी का परिचय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के उपसरपंच मुकेश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने पूरे देश कि महिलाआ के हितार्थ व उनको संबल प्रदान करने की दिशा मे अनेक योजनाएं चला रहे हैं। महिलाएं शासन की योजनाआ के कारण सशक्त हुई हैं।
कार्यक्रम के अंत मे आई हुई सभी सम्मानित महिलाआ को उपहार स्वरूप साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत मे परामर्शदाता संतोष त्रिपाठी द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धवइझर के उपसरपंच मुकेश सिंह, सचिव दशरथ सेन श्श्कांता देवी अंत्योदय सेवा समिति के अध्यक्ष काजल दाहिया, परामर्शदाता संतोष त्रिपाठी, सीएमसीडीएलपी छात्रा दानवती सिंह, पंचायत के पंचगण व ग्राम की 55 महिलाआ की उपस्थिति रही।







