SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रहित, 75 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    बुढ़ारः मानव सेवा के उद्देश्य से 10 मार्च को बुढार के आदी काम्प्लेक्स शहडोल रोड में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह रक्तं अत्यंत उपयोगी साबित होगा। शिविर में केवल बुढार क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की एक खास उपलब्धि यह भी रही कि यहां 75 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। इससे यह संदेश गया कि समाज में अब अंगदान और नेत्रदान को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्लड बैंक से डा. शमीम अहमद अंसारी, सुजैल खुर्शल, बृजेश श्रीवास्तव, रामप्रसाद, हीरालाल प्रजापति और श्यामला स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्त संग्रहण और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। इसके अलावा कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us