SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्विकल कैंसर जैसी बीमारियों से करेगा बचावः सीएमएचओ टीकाकरण अभियान एवं योजना निर्माण की समीक्षा बैठक में हुई चर्चा नौरोजाबाद और अमरपुर में भी सुविधा

एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्विकल कैंसर जैसी बीमारियों से करेगा बचावः सीएमएचओ टीकाकरण अभियान एवं योजना निर्माण की समीक्षा बैठक में हुई चर्चा नौरोजाबाद और अमरपुर में भी सुविधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   उमरियाः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल की अध्यक्षता में एचपीवी टीकाकरण अभियान की योजना निर्माण एवं समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता द्वारा एचपीवी टीकाकरण के संबंध में समीक्षा में बताया गया कि यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए उपयोगी है और इसलिए अभियान को प्रारंभ किया गया है।

जिसमें 14 वर्ष जन्मदिन मान चुके एवं 15 वर्ष 3 माह तक की समस्त बालिकाओं को टीकाकरण करवाया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक ग्राम में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उक्त प्लानिंग के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने के लिए दो नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौरोजाबाद एवं अमरपुर में भी एचपीवी टीकाकरण सत्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए जिससे कि अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को इस टीका का लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने जनमानस से अपील की है कि एचपीवी का टीका 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरी एवं 15 वर्ष 3 माह तक के उम्र के सभी को यह टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देश अनुसार यह अभियान प्रथम चरण में माह मार्च अप्रैल एवं मई तीन माह तक संचालित किया जाएगा अभियान को सफल बमाने हेतु सहयोग प्रदान करेंगे जिससे बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारियों से रोकथाम की जा सके। बैठक में समस्त विकासखंड के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कम्युनिटी किशोरियोंमोबिलाइज सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us