श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- टीकमगढ़। शहर में कोतवाली थाने के सामने शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दमोह से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने ही जहर निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार दमोह निवासी दीपेश सेन और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। 6 फरवरी को युवती का अंतिम पेपर था, जिसके बाद वह प्रेमी दीपेश के साथ भागकर टीकमगढ़ के मवई गांव स्थित उसके जीजा के घर पहुंच गई। युवती के स्वजन ने दमोह में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मामा ने युवक को दी जान से मारने की धमकी
इस बीच युवती के मामा ने युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी डर गए और शनिवार रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गलती का अहसास होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया है। घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस की टीम रात में ही टीकमगढ़ पहुंची और रविवार सुबह उन्हें अपने साथ ले गई।







