SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » बेटी के जन्मदिन चॉकलेट बांट रहा था ट्रक ड्राइवर, बच्चा चोर समझकर सीधी में लोगों ने बुलाई पुलिस

बेटी के जन्मदिन चॉकलेट बांट रहा था ट्रक ड्राइवर, बच्चा चोर समझकर सीधी में लोगों ने बुलाई पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   सीधी। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बनिया डोल गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक ट्रक ड्राइवर अपने बेटी के जन्मदिन पर स्कूल जा रहे हैं बच्चों को चॉकलेट और टाफी बांट रहा था। गांव के लोगों ने बच्चा चोर कह शोर मचा दिया।

देखते ही देखते सौ की संख्या ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ट्रक सहित ड्राइवर को थाना पहुंचा दिया। पुलिस शिकायत पर जांच में जुट गई है। केदार परौहा थाना प्रभारी सेमरिया ने बताया कि सूचना मिली कि बनिया डोल गांव की दो लड़कियों को ट्रक ड्राइवर चॉकलेट टॉफी देकर कंटेनर में बैठा साथ में ले जा रहे हैं।

इसके अलावा कंटेनर में रखे नीले ड्रम छोटी-छोटी लड़कियों को बंद करके ले जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच किया। जांच के दौरान ड्रम लकड़ी का बुरादा मिला। पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ किया, जिन्हें चाकलेट दिया गया था।

पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर की लड़की का जन्मदिन था। जिस वजह से वह छोटे छोटे बच्चों को चाकलेट और टाफी बांट रहा था। जिसके कुछ पुख्ता सबूत भी पुलिस के पास है। पुलिस अभी जांच में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us