श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- कटनीः बरही पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो युवकों के पास से गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह को बुधवार की रात मुखबिरों से गांजा की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने रेल्वे स्टेशन मार्ग पिपरिया कला में दबिश दी।
इस दौरान मुकेश सपेरा पिता अमृत नाथ सपेरा, 28 साल निवासी कछड़ारी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा मिला। सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह बघेल की टीम ने रेलवे स्टेशन से करौंदीखुर्द रोड रेलवे पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखा। जिसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। – जिसने अपना नाम ओमप्रकाश पटेल पिता रामकृपाल पटेल, 29 साल निवासी करौंदी कला का होना बताया, उसके पास से एक किलो 670 ग्राम गांजा बरामद किया गया।







