श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांदादंहरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गांव के नजदीक ही एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने जब शव के पास जाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, तो पता चला कि वह शव गांव में ही रहने वाले
अशोक गोड़ का है। उसकी मौत का कारण अज्ञात है। इस घटना की सूचना गांव वालों ने तत्काल सोहागपुर पुलिस. दी जिसने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।







