SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में सामान खरीदी पर 50 प्रतिशत छूट का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस में पहुंची शिकायत

शहडोल में सामान खरीदी पर 50 प्रतिशत छूट का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस में पहुंची शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोल। जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां घरेलू सामान और फर्नीचर पर भारी छूट का लालच देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई हैं।

ब्यौहारी के हास्पिटल रोड स्थित एलआईसी आफिस के सामने गणेश यशोदा काम्प्लेक्स में संचालित मोहना ट्रेडर्स के संचालक ने पहले ग्राहकों को निर्धारित दर से करीब 80 प्रतिशत तक की छूट में सामान बेचकर भरोसा जीता। इसके बाद 50 प्रतिशत छूट पर एडवांस भुगतान लेकर भविष्य में सामान देने की योजना शुरू की गई। भारी छूट के इस ऑफर ने लोगों को आकर्षित किया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने घरेलू उपयोग के सामान, विशेष रूप से फर्नीचर लेने के लिए एडवांस राशि जमा करा दी।

संचालक द्वारा ग्राहकों को सामान देने की तय तारीख भी दी गई, जिसके इंतजार में लोग उत्साहित थे। लेकिन जब निर्धारित तिथि पर ग्राहक अपना सामान लेने दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में ताला लटका मिला और संचालक फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ठगी का शिकार हुए लोग सैकड़ों की संख्या में दुकान के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत कराया गया। ठगी का शिकार हुई एक महिला की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने मोहना ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us