SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कार से गांजा तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

कार से गांजा तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शहडोलः जिले की ब्यौहारी पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित को आखिरकार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वर्ष 2023 में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इकोस्पोर्ट कार रीवा की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक कार को जंगल के रास्ते ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर गांजा से भरी कार छोड़कर फरार हो गया था।

घटना के दिन पुलिस ने मौके से कार जब्त कर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान वाहन से 87 किलो गांजा बरामदे किया गया था। हालांकि आरोपित की पहचान नहीं हो सकी थी और वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। मामले की फाइल खुली रही, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। थाना प्रभारी जिया उल हक ने मामले की जांच दोबारा तेज की। कार के नंबर के आधार पर वाहन की जानकारी खंगाली गई तो पता चला कि वाहन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पंजीकृत था।

पुलिस जब वाहन मालिक तक पहुंची तो उसने बताया कि उसने घटना से पहले वर्ष 2023 में बिलासपुर स्थित एक आटो डीलर के माध्यम से वाहन इमरान पिता मुन्नारक खान को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ‘बिलासपुर पहुंचकर दबिश दी और आरोपित इमरान पिता मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि दूसरे राज्य जाकर की गई यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us