SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP के राज्यपाल का आज शहडोल दौरा, पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

MP के राज्यपाल का आज शहडोल दौरा, पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे जमुई हेलीपैड पर पहुंचेंगे एवं प्रातः 11:05 बजे जमुई हेलीपैड से पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय नवलपुर (शहडोल) के लिए प्रस्थान करेंगे। वह यहां पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे।

राज्यपाल दोपहर 1:00 बजे धुरवार बालक आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे एवं धुरवार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे, दोपहर 1:50 बजे जमुई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:55 बजे जिला मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारतीय ज्ञान परंपरा का साकार रूप और पंचम दीक्षांत समारोह

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा का साकार रूप देखने को मिलेगा। पंचम दीक्षांत समारोह में प्रातः 11:30 बजे कुलाधिपति के विश्वविद्यालय आगमन एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा। इसके पश्चात कार्यपरिषद की औपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी।

11:41 बजे दीक्षांत शोभायात्रा अतिथि भवन से प्रस्थान कर समारोह स्थल पहुंचेगी। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ समारोह की विधिवत शुरुआत होगी।

कुलगुरु का उद्बोधन और उपाधि वितरण का कार्यक्रम

कुलगुरु द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं विश्वविद्यालय की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत संकायाध्यक्षों द्वारा उपाधि हेतु अर्ह विद्यार्थियों को प्रस्तुत किया जाएगा तथा दीक्षांत शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में पंडित शंभूनाथ शुक्ल स्वर्ण पदक एवं विभिन्न संकायों की उपाधियाँ वितरित की जाएंगी।

दीक्षांत अतिथि द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जाएगा। साथ ही विशिष्ट अतिथियों के संबोधन एवं माननीय कुलाधिपति के अध्यक्षीय उद्बोधन का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

स्मारिका का विमोचन और समारोह का समापन

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अंत में आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा दीक्षांत शोभायात्रा की वापसी होगी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us