श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- उमरिया। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान नियमों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बघीरा ऐप में ट्रैकिंग से संबंधित गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए 27 गाइडों के जंगल प्रवेश पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी हतीन वाहन चालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
इन पर हुई कार्रवाईप्रतिबंधित गाइडों में राजेश कुमार साहू, भारती शुक्ला, गजेंद्र यादव, सत्यकांत शुक्ला, देवराज सिंह, शुभम सिंह, लवकेश कुमार बैगा, शिवशंकर नामदेव, राजकुमार सिंह, अतुल कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, अवनीश सिंह, रामदीन बैगा, सफल सिंह, संत कुमार प्रजापति, राजेश साहू, मनजीत सिंह, मुकेश यादव, रामलखन सिंह, प्रवीण मिश्रा, उमादत्त सिंह, धर्मराज सिंह, अनसूइया बैगा, शशिधर यादव सहित कुल 27 गाइड शामिल हैं।
अर्थदंड भी लगाया गयागाइडों पर कार्रवाई के अलावा वाहन चालक अल्विन डिसूजा, मुकेश शुक्ला तथा एक अन्य चालक पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सफारी नियमों के उल्लंघन और डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली में छेड़छाड़ को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी निगरानी और सख्त की जाएगी।







