SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बघीरा ऐप ने पकड़ी जिप्सी चालकों की मनमानी, 27 गाइडों के प्रवेश पर रोक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बघीरा ऐप ने पकड़ी जिप्सी चालकों की मनमानी, 27 गाइडों के प्रवेश पर रोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    उमरिया। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान नियमों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बघीरा ऐप में ट्रैकिंग से संबंधित गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए 27 गाइडों के जंगल प्रवेश पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी हतीन वाहन चालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

बघीरा ऐप पर ट्रैक रिकॉर्ड नहीं हुआपर्यटन अधिकारी अंकित सोनी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि सफारी के दौरान उपयोग होने वाला “बघीरा ऐप” जिप्सी के निर्धारित मार्ग, गति और भ्रमण क्षेत्र की निगरानी करता है। जांच में पाया गया कि कई मामलों में सफारी का वास्तविक ट्रैक रिकॉर्ड नहीं हुआ, जिससे ऐप के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित गाइडों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

इन पर हुई कार्रवाईप्रतिबंधित गाइडों में राजेश कुमार साहू, भारती शुक्ला, गजेंद्र यादव, सत्यकांत शुक्ला, देवराज सिंह, शुभम सिंह, लवकेश कुमार बैगा, शिवशंकर नामदेव, राजकुमार सिंह, अतुल कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, अवनीश सिंह, रामदीन बैगा, सफल सिंह, संत कुमार प्रजापति, राजेश साहू, मनजीत सिंह, मुकेश यादव, रामलखन सिंह, प्रवीण मिश्रा, उमादत्त सिंह, धर्मराज सिंह, अनसूइया बैगा, शशिधर यादव सहित कुल 27 गाइड शामिल हैं।

अर्थदंड भी लगाया गयागाइडों पर कार्रवाई के अलावा वाहन चालक अल्विन डिसूजा, मुकेश शुक्ला तथा एक अन्य चालक पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सफारी नियमों के उल्लंघन और डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली में छेड़छाड़ को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी निगरानी और सख्त की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us