SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर लकड़ी से लदा वाहन जब्त, चालक पर मामला दर्ज

Shahdol News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर लकड़ी से लदा वाहन जब्त, चालक पर मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    दक्षिण वनमंडल शहडोल अंतर्गत वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर प्रजाति की लकड़ी से लदे एक वाहन को जब्त किया है। पकड़े गए वाहन और उसके चालक के विरुद्ध वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर वाहन को सुरक्षित रूप से नरसरहा काष्ठागार डिपो में खड़ा कराया गया है। बुधवार देर रात प्रेस नोट जारी कर वन विभाग ने इसका खुलासा किया है।

वन परिक्षेत्र शहडोल के सर्किल शहडोल अंतर्गत बीती रात्रि ग्राम छपराटोला क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना वन विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने 5 नंबर रेलवे ब्रिज के पास कच्ची सड़क से गुजर रहे वाहन क्रमांक एमपी 18 एल 1157 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में खैर प्रजाति की लकड़ी लोड पाई गई।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अनुज पिता बुद्ध कोल, निवासी बमुरा बताया। चालक खैर लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध पंजीबद्ध किया गया और वाहन को नरसरहा डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया गया। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी रामनरेश विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक मथुरा सिंह मार्को, विवेक यादव सहित अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जैतपुर में कट रहे जंगल

जैतपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों जंगल की कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लोग दिनदहाड़े जंगलों की कटाई कर रहे हैं, लेकिन वन अमला जंगल की कटाई रोकने में नाकाम है। सूत्र बताते हैं कि कुछ वन कर्मियों की मिलीभगत से कटाई की जा रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us