SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » स्कूल कम आने वाली छात्राओं को घर जाकर पढ़ा रहे शिक्षक, 10वीं-12वीं परीक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रखने के लिए पहल

स्कूल कम आने वाली छात्राओं को घर जाकर पढ़ा रहे शिक्षक, 10वीं-12वीं परीक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रखने के लिए पहल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-     सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय के शिक्षक कमजोर छात्राओं की बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए घर जाकर पढ़ा रहे हैं। इस नवाचार से छात्राओं की पढ़ाई की निरंतरता बनी हुई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। अभिभावकों और शिक्षा अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की है।

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर जहां शिक्षा विभाग स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं और छुट्टी वाले दिन भी पढ़ाई करवा रहा है, वहीं सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं की तैयारी के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। स्कूल के शिक्षक अब छात्राओं के घर तक पहुंचकर उन्हें पढ़ा रहे हैं, ताकि कमजोर छात्राएं भी अच्छे अंक ला सकें और स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत बना रहे।

यह पहल खास तौर पर उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया या जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं से नहीं जुड़ पा रही थीं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मिलकर ऐसी छात्राओं की सूची तैयार की और फिर उनके क्षेत्रों में जाकर सामूहिक पढ़ाई का प्रयोग शुरू किया। शिक्षक ऐसे इलाकों का चयन कर रहे हैं, जहां आसपास कई छात्राएं रहती हों, ताकि एक साथ अधिक छात्राओं को लाभ मिल सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us