श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के खाड़ा गांव में एक नवविवाहिता संगीता प्रजापति (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार, संगीता के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक संगीता अपने घर थी। पति शुक्रवार सुबह अपने काम में चला गया। महिला के साथ सास और जेठ भी उसी घर में रहते थे। शुक्रवार की शाम संगीता का विवाद उसके जेठ के साथ हुआ था। मौके पर सास भी मौजूद थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि घटना हत्या में तब्दील हो गई। जैतपुर पुलिस इसी एंगल में परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस का दावा है कि कुछ घंटों में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि खाड़ा गांव में नवविवाहित महिला का शव मिला है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच में जुटी है। कुछ संदेही परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।







