श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः मध्यप्रदेश के प्रतिभावान फुटबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए शहडोल में दो दिवसीय निश्शुल्क चयन कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिला फुटबाल संघ शहडोल के सहयोग से टाइगर. आइकेएफ इंडिया खेलो फुटबाल स्काउट आन व्हील्स कैंप 13 और 14 अक्टूबर को लगाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहडोल और आसपास के जिलों के बालक बालिकाओं में छिपी फुटबाल प्रतिभा को सामने लाना है। चयनित खिलाड़ियों को देश की बड़ी फुटबाल लीग और अकादमियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ट्रायल शुरू होंगे। कैंप में पंजीकरण पूरी तरह निश्शुल्क रखा गया है। पात्रता की बात करें तो लड़कों के लिए जन्म वर्ष 2009 से 2016 निर्धारित किया गया है, जबकि लड़कियों के लिए नारी शक्ति विशेष कैंप के तहत जन्म वर्ष 2001 से 2015 की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं।
चयन प्रक्रिया में देश के पेशेवर स्काउट्स द्वारा खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। लड़कों को जोनल और प्री. फाइनल्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जबकि नारी शक्ति श्रेणी में चुनी गई बालिकाओं को सीधे नेशनल फाइनल्स में प्रवेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित क्लबों और देश की शीर्ष फुटबाल खिलाड़ियों को आइएसएलएआइ. लीग अकादमियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग और करियर बनाने का मंच मिलेगा।










