SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नेशनल हाईवे के किनारे मिला अज्ञात युवक का सड़ा गला शव

नेशनल हाईवे के किनारे मिला अज्ञात युवक का सड़ा गला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  नौरोजाबादः एनएच-43 के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी।

लंबे समय तक शव पड़े रहने के कारण शरीर पर कीड़े पड़ गए हैं और चेहरा भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एनएच पर सिद्ध बाबा की चढ़ाई के पास सड़क किनारे एक युवक का शव दिखाई दिया। राहगीरों की नजर शव पर पड़ने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

नहीं हुई पहचानः

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक कौन है और वह यहां तक कैसे पहुंचा। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव काफी खराब अवस्था में है। शरीर पर कीड़े पड़ जाने और चेहरे के क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us