श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल। बाणसागर बांध के गेट खोले जाने के बाद जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को सुखाड़ नदी में 6 लोग तेज बहाव के बीच फंस गए। सभी मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे।
जानकारी के अनुसार घटना देवलौंद थाना क्षेत्र की है। बांध का पानी छोड़ते ही नीचे सुखाड़ नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। उस समय छह लोग नदी में मछली पकड़ रहे थे। पानी बढ़ने से वे बीच धार में एक टापू पर फंस गए और चारों ओर तेज बहाव हो गया
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शहडोल से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की। वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।
पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
एसडीएम ब्यौहारी अर्चना मिश्रा ने बताया कि सुखाड़ नदी में 6 लोगों की फंसे होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची एवं रेस्क्यू कार्य कर पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है पर एक व्यक्ति को निकालने का रेस्क्यू जारी है।












