SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व : खवासा बफर जोन में ‘जुगनी’ बाघिन का शिकार, वीडियो हुआ वायरल

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व : खवासा बफर जोन में ‘जुगनी’ बाघिन का शिकार, वीडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   सिवनी। शिकार को मुंह में दबाकर सड़क पार करते हुए इस बाघ परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम की है, जब पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। पेंच टाइगर रिजर्व का खवासा बफर जोन (जिसे तेलिया/खवासा गेट क्षेत्र भी कहा जाता है)।

कुल चार में साथ केवल दो शावक ही नजर आए

बाघिन और उसके शावकों को शिकार के साथ सड़क पार करते हुए पर्यटकों ने लगभग 2 से 3 मिनट तक देखा। जुगनी बाघिन के कुल चार शावक हैं, लेकिन इस शिकार और सड़क पार करने के दौरान उसके साथ केवल दो शावक ही नजर आए। इन शावकों की उम्र लगभग 1.5 साल के बीच बताई जा रही है। सफारी के दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम का पर्यटकों ने वीडियो कैद कर लिया है।

जुगनी ने फुर्ती से किया शिकार

रविवार शाम को जब सफारी वाहन खवासा गेट के बफर क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पर्यटकों की नजर ‘जुगनी’ बाघिन और उसके दो शावकों पर पड़ी। बाघिन ने बड़ी खामोशी और फुर्ती के साथ चीतल को दबोचा।

जंगल के भीतर से कच्ची सड़क तक ले गए

शिकार करने के बाद, बाघिन और दोनों शावक चीतल को घसीटते हुए जंगल के भीतर से कच्ची सड़क तक ले गए। दिनदहाड़े खुली सड़क पर 2-3 मिनट तक चले इस घटनाक्रम ने पर्यटकों को अचंभित कर दिया। इसके बाद बाघिन बड़ी सहजता से शिकार को लेकर सड़क के दूसरे छोर पर घने जंगल में ओझल हो गई।

पर्यटकों का रोमांच, सोशल मीडिया पर धूम

पेंच टाइगर रिजर्व हमेशा से अपनी समृद्ध जैव विविधता और बाघों की बेहतरीन साइटिंग्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सफारी वाहनों में मौजूद पर्यटकों ने बिना देरी किए इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में रिकाॅर्ड कर लिया।

फिटनेस और उसके डेढ़ साल के शावकों की फुर्ती

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ्रार्म्स पर अपलोड हुआ, वाइल्डलाइफ प्रेमी रोमांचित हो गए। लोग जुगनी बाघिन की फिटनेस और उसके डेढ़ साल के शावकों की फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि वन्यजीवों का ऐसा प्राकृतिक व्यवहार देखने से ईको-टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us