SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » बरगी बांध से छूटते पानी से हाहाकार, 10 फीट बढ़ा नर्मदा का जलस्तर, जबलपुर के गौरीघाट में कई होटल डूबने की कगार पर

बरगी बांध से छूटते पानी से हाहाकार, 10 फीट बढ़ा नर्मदा का जलस्तर, जबलपुर के गौरीघाट में कई होटल डूबने की कगार पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   जबलपुर। इन दिनों लगातार हो रही बारिश से नदी, तालाब, जलाश्य भी लहराने लगे है। नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गौरीघाट में गक्कड़ भर्ता की होटलें डूबने की कगार पर पहुंच गई। नर्मदा रामजानकी मंदिर तक पहुंच गईं।

पूजन-सामग्री सहित अन्य दुकानें सड़क पर आ गईं

घाट पर लगने वाली पूजन-सामग्री सहित अन्य दुकानें ऊपर सड़क पर आ गईं। जिस तरह नर्मदा का जलस्तर बढ़ रहा है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आगामी एक-दो दिन में नागमंदिर भी नर्मदा में समाहित हो जाएगा।

naidunia_image

नावें बंद, सुरक्षा बढ़ाई

नर्मदा का स्वरूप विहंगम हो गया है। जहां तक देखा नर्मदा की अथाह जलराशि नजर आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर नावों का संचालन बंद कर दिया गया है वहीं सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जलस्तर बढ़ने का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंच रहे हैं और मोबाइल कैमरों में नर्मदा के इस स्वरूप को कैद कर रहे हैं।

तिलवारा घाट का पुराना पुल तक पहुंचा पानी

naidunia_image

इधर तिलवारा घाट का पुराना पुल भी डूबने की कगार पर पहुंच गया है। बरगी बांध से छोड़े जा रहे 3988 क्यूमेक पानी नर्मदा का जलस्तर 10 फीट से ज्यादा बढ़ गया है। यहां भी लोग बड़ी संख्या में नर्मदा के विहंगम रूप को देखने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम घाटों में सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us