SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मलबे से लोहा उठाने पर बवाल: शहडोल में रोकने पर छह लोगों की पिटाई, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला

मलबे से लोहा उठाने पर बवाल: शहडोल में रोकने पर छह लोगों की पिटाई, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड के बीच अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में इंद्रा चौक से नया बस स्टैंड रोड तक हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान ले जाने को लेकर विवाद हो गया। सामान ले जाने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता के अनुसार, शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के बाद पड़े मलबे में से लोहे का सामान लेकर जा रहे थे। संदीप और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें सामान ले जाने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान चारों लोग कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

छह लोगों के साथ मारपीट का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान परिवार के छह सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनि वंशकार, जितेंद्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us