श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- राजनगरः कांवरियों का जत्था सिद्ध बाबा मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ पहुंच कर सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान – भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। – कांवरियों का जत्था केरहा धाम – राजनगर से मंत्रोच्चार के साथ जलभरकर सिद्ध बाबा मंदिर मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुआ जो पूरे राजनगर का भ्रमण करते हुए सिद्ध बाबा पहुंचा।
कांवरियों का जत्था जैसे-जैसे आगे बढ़ते चला जा रहा था भगवानभोले की संख्या बढ़ती जा रही थी जो आगे चलकर एक बड़े समूह में इकट्ठा होकर सिद्ध बाबा पहुंचीं। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भक्तों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए एसईसीएल प्रबंधन एवं नगर परिषद राजनगर द्वारा पूरे रास्ते जल का छिड़काव कराया गया।
वहीं न्यू राजनगर स्थित काली मंदिर के पास परिषद के अध्यक्ष यशवंत सिंह द्वारा भक्तों को फलाहार वितरित किया गया तो कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे ने अपने साथियों के साथ कांवरियों के ऊपर भगत सिंह चौक राजनगर में पुष्प वर्षा कराया तो वेंकटज्वेलर्स राजनगर द्वारा समस्त कांवरिया को फल वितरित किया गया।
इस कावड़ यात्रा में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राम लखन पनिका, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ-साथ परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि पार्षद, राजनीतिक दलों के नेता एवं अन्य समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया।










