श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- रीवा। गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरी नंबर-2 में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मनोज साकेत के पुत्र ने रात के समय फांसी लगाई
पहचान मनीष साकेत, पिता मनोज साकेत, निवासी लोरी नंबर-2 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं
सूचना मिलने के बाद गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है।









