श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खामडांड में युवती द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। – स्वजन ने गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
यह विरोध प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्वजन ने युवक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तब तक उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध जारी रखा। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतका के स्वजन और ग्रामीणों से लगातार चर्चा की। दो घंटे की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया गया।
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग जांच, घटनास्थल से मिले तथ्यों और स्वजन के बयानों के आधार पर, युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के विस्तृत विवेचना की जा रही है और तहत मामला दर्ज किया है। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।












