श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- ब्यौहारीः ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में यहां पर विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी देश की आवाज हैं। उन्हें डराने या दबाने का हर प्रयास विफल होगा। लोकतंत्र में असहमति को कुचलने की मानसिकता संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि सिंह, मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी, एनएसयूआइ नेता अनुराज तिवारी युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कोल, पुष्पेंद्र परोहा, हरिशंकर कोरी सहित कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।







