श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- बानमोर। महिलाओं को कुछ केमिकल सुंघाकर अपने वश में कर गहने ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार की दोपहर को बानमोर गांव की महिला से लाड़ली बहना का फार्म भरने के बहाने एक युवती अपने साथ घर से ले गई और उसके जेवर ठग ले गई। इससे पूर्व मुरैना में भी एक बुजुर्ग महिला से उसकी चेन और अंगूठियां इसी तरह ठगी जा चुकीं हैं।
ई-रिक्शा से वह नगर पालिका गई। इस बीच फोटो खिंचाने के बहाने युवती ने कहा कि अपने कानो के बाला और अंगूठी मेरे बैग में रख दो। फोटो खींचने के बाद वापस कर दूंगी। पूनम शिवहरे ने बेसुध अवस्था में अपने जेवर उसे दे दिए। इसके बाद युवती पूनम को छोड़कर वहां से चली गई। काफी इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो चेतना आई कि उसके कान के बाला व अंगूठी नहीं हैं। इसके बाद घर आकर पूरी घटना स्वजन को दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत की है।






