श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः पुलिस अधीक्षक शहडोल डा. संजय कुमार अग्रवाल ने जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का फर्दाफाश किया है। शनिवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जयसिंहनगर पुलिस ने ग्राम कनाड़ी कला में हुई वृद्ध महिला की हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि छह जुलाई को फरियादीं महेंद्र यादव, निवासी ग्राम कनाड़ी कला ने सूचना दी कि उसकी माता गेंदा बाई यादव बाजार से घर लौटते समय ग्राम कनाड़ी कला स्थित बड़ादेव के पास कुल्हड़िया नदी की धार में मृत अवस्था में पड़ी हैं। उनके गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। सूचना पर थाना जयसिंहनगर में बीएनस की धारा 103(1) के तहत, मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अनिल यादव (22) और सुनील यादव (25), दोनों निवासी ग्राम कनाड़ी खुर्द से छताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपितों ने बताया कि उन्हें गेंदा बाई पर जादू-टोना करने का शक था। उनका मानना था कि महिला द्वारा जादू टोना किए जाने से उनकी माता लगातार बीमार रहती हैं। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या की योजना बनाई 106 जुलाई को सुनील यादव कुल्हड़िया नर्दी के पास / कुल्हाड़ी लेकर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही गेंदा बाई वहां पहुंचीं, अनिल यादव ने पीछे से कुल्हाड़ी से गर्दन पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी।
आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मौखिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक अजय कुमार बैगा और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने कहा कि अपराधों पर रोग लगाई जाएगी।







