SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमड़ार बांध में डूबने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

उमड़ार बांध में डूबने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमड़ार बांध में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद किया।
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उमड़ार बांध में नहाने के दौरान डूबे युवक शिवम सोनी का शव करीब 24 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शुरू हुआ राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा। प्रारंभिक प्रयासों में सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार शिवम सोनी अपने तीन दोस्तों के साथ उमड़ार बांध पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों और पुलिसकर्मियों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बावजूद शिवम का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ की विशेष टीमों को बुलाया गया।
करीब 24 घंटे तक चले व्यापक सर्च अभियान में एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के 20 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे रहे। लगातार खोजबीन के बाद आखिरकार एसडीआरएफ टीम ने शिवम का शव बांध से बाहर निकाल लिया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राखी सहाय, पुलिस अधीक्षक विजय बागरी, अतिरिक्त कलेक्टर प्रमोद सेन गुप्ता तथा एसडीएम अंबिकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की और समय-समय पर स्थिति की जानकारी लेते रहे।

कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संयुक्त सर्च अभियान में युवक का शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है। बरसात के मौसम में यह हादसा एक बार फिर जलाशयों और बांधों में नहाने के खतरों की याद दिलाता है। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us