SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नाबालिग बोली-पिता कभी छाती पर हाथ लगाता, कभी नीचेः

नाबालिग बोली-पिता कभी छाती पर हाथ लगाता, कभी नीचेः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- ये बात शहडोल से भागकर आई 16 साल की किशोरी ने जबलपुर पुलिस से कही। अपने सगे पिता की करतूत से परेशान होकर वह 9 जुलाई को शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंची, फिर कटनी और इसके बाद 180 किलोमीटर दूर जबलपुर आ गई। यहां दिनभर शहर में घूमती, रात में रेलवे स्टेशन पर सोती।

बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन पर बैठे देखकर एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा। उसे महिला थाने ले आया। जहां उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने मां को फोन लगाया तो वो गुरुवार को जबलपुर पहुंची।

किशोरी का कहना था कि वह घर नहीं जाना चाहती क्योंकि फिर से पिता वही गंदी हरकत करेगा। इसके बावजूद पुलिस ने पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उसे मां के साथ शहडोल भेज दिया। किशोरी का कहना है कि उसे नहीं पता कि शहडोल पुलिस पिता पर कार्रवाई करती है या नहीं?

शराबी पिता एक साल से कर रहा छेड़छाड़

किशोरी ने पुलिस को बताया- पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। करीब एक साल पहले रात को शराब पीकर घर आए। मैं अपने कमरे में सो रही थी। आंख खुली तो देखा कि पिता मेरे बगल में बैठे हैं। उनके शरीर पर कपड़े नहीं हैं।मुझे लगा कि वे शराब के नशे में हैं, इसलिए वहां से उठकर मां के पास चली गई। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, फिर ऐसा लगातार होने लगा। हमेशा का काम हो गया था कि वे रात को शराब के नशे में घर आते और फिर पूछते कि क्या पेट में दर्द हो रहा है? इसके बाद कपड़े ऊपर कर यहां-वहां हाथ लगाते। मैं उनकी गंदी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई थी कि न चाहते भी उनके वीडियो मोबाइल में कैद कर लिए।

20 साल बड़े युवक से जबरन शादी करा दी

पीड़िता ने बताया- मैं उनकी हरकतों का विरोध करती तो वे मारपीट करते। परेशान होकर मां को बताया। मां ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनको भी पीटा। इसके बाद मेरी मर्जी के बिना 5 मई 2026 को 20 साल बड़े युवक से शादी करवा दी। वह भी शराबी था, मेरे साथ अक्सर मारपीट करता।

मां को बताया तो उन्होंने भी मदद करने से इनकार कर दिया। ऐसे में एक ही रास्ता बचा था कि घर से भाग जाओ।

पुलिस नहीं कर रही थी भरोसा तो वीडियो दिखाए

जब किशोरी ने बुधवार शाम को जबलपुर के महिला थाने में अपने पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया तो पुलिस भरोसा नहीं कर सकी। इस पर उसने पिता की हरकतों के वीडियो दिखाए। इन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

इसके बाद पुलिस ने किशोरी को शेल्टर होम पहुंचाया, फिर शहडोल पुलिस और किशोरी की मां को सूचना दी। गुरुवार सुबह किशोरी की मां और उसके मामा शहडोल पुलिस के साथ जबलपुर पहुंचे। मां ने बताया- बेटी के पेट में कुछ दिन से दर्द हो रहा था, जिसका इलाज कराने वह अपने बड़े भाई के साथ कटनी गई थी। डॉक्टर ने 9 जुलाई को दोबारा चेकअप के लिए बुलाया था।

मां बोली- इज्जत बचाने पड़ोसी से शादी कराई

मां बोली- बेटी 9 जुलाई की शाम यह कहकर अकेली घर से निकल गई कि शाम तक वापस आ जाएगी। देर रात तक जब घर नहीं पहुंची तो उसे कटनी में जाकर तलाश किया। कोई सुराग नहीं मिलने पर 10 जुलाई को शहडोल के थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

किशोरी की मां ने बताया- 16 साल की उम्र में बेटी की शादी करने की वजह यह थी कि इससे पहले भी वह एक बार घर से बिना बताए चली गई थी। इज्जत बचाने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले 25 साल के पड़ोसी से उसकी शादी कर दी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us