SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सोन नदी किनारे मिला महिला का नर कंकाल, 10 दिन पुराना होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सोन नदी किनारे मिला महिला का नर कंकाल, 10 दिन पुराना होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोन नदी किनारे एक महिला का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 10 दिन या उससे अधिक पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव के पास स्थित सोन नदी के किनारे एक महिला का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम सरपंच और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 10 दिन या उससे अधिक पुराना हो सकता है। शव का अधिकांश हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है और शरीर पर बहुत कम मांस बचा है। शव पर कपड़े भी नहीं मिले, जिससे मृतका की पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। हालांकि हाथों में पहनी हुई चूड़ियों और अन्य वस्तुओं के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि यह महिला का शव है।

पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से मौत की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानें ब्यौहारी थाना प्रभारी ने क्या कहा?

ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतका की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतका के संबंध में कोई सुराग मिल सके।

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us