श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धार। पीथमपुर थाना क्षेत्र के सांवरिया नगर में प्रॉपर्टी ब्रोकर 51 वर्षीय मनोज मंडलोई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री उमेश गुप्ता और कॉलोनाइजर राम खंडेलवाल को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
सुसाइड नोट जब्त, फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजेगी पुलिस
एएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि स्वजन की उपस्थिति में सुसाइड नोट को सील कर दिया गया है, हैंडराइटिंग की जांच के लिए इसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार, मनोज मंडलोई ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। बेटमा स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
करोड़ों रुपयों के लेन-देन का जिक्र, दोनों आरोपियों पर लगाया मौत का आरोप
सुसाइड नोट में लिखा है कि उमेश गुप्ता से सात करोड़ 50 लाख रुपये और राम खंडेलवाल से एक करोड़ 20 लाख रुपये लेना है। मनोज ने दोनों को अपनी मौत का कारण बताया है।







