श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पटनाकला में 25 जून को हुए जानलेवा हमला एवं लूटकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष और भगवती मानव कल्याण क संगठन में नाराजगी बढ़ गई है। संगठन ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राजेन्द्रग्राम थाना का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जानकारी के क अनुसार, ग्राम कोड़ा निवासी अमित ए कुमार यादव (28) और ग्राम जमुड़ी क निवासी कृष्णा कोल (32) कार से जा रहे थे। आरोप है कि राजेन्द्रग्राम से ही ने विष्णु पनाडिया, सेमू पनाडिया, विष्णु की न पत्नी, एक अन्य महिला, एक अज्ञात न व्यक्ति तथा बल्लू बकरा ने उनका पीछा किया। ग्राम पटनाकला के पास आरोपियों ने कार आगे लगाकर रास्ता रोक लिया दोनों युवकों पर हमला कर दिया।
आरोप है कि अमित यादव के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कृष्णा कोल पर तलवार और राड से हमला किया गया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़कर वाहन ‘को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जाते समय आरोपी अमित यादव की जेब से 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। मौके पर पहुंचे ग्राम सचिव के हस्तक्षेप से स्थिति और गंभीर होने से बची।
घायल अमित यादव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेन्द्रग्राम, फिर जिला अस्पताल अनूपपुर और बाद में शहडोल मेडिकल कालेज रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस ने मामले को सामान्य धाराओं में दर्ज किया।







