SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जांच के दौरान रोका, युवक ने कहे अपशब्द, जबलपुर की लार्डगंज पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, काटा 5500 का चालान

जांच के दौरान रोका, युवक ने कहे अपशब्द, जबलपुर की लार्डगंज पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, काटा 5500 का चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र के बल्देवबाग चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान माडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक को लेकर पुलिस और एक युवक के बीच विवाद हो गया।

युवक को बाल पकड़कर घसीटा

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई। युवक ने पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहे। इसके बाद पुलिस कर्मी ने युवक को बाल पकड़कर घसीटते हुए पुलिस वाहन तक ले गए।

साढ़े पांच हजार रुपये का चालान किया

घटना के बाद युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत साढ़े पांच हजार रुपये का चालान किया गया। घटना का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर भी सामने आया है।

पुलिस विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लार्डगंज पुलिस विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संगम कालोनी निवासी भावेश रजक (18) अपनी बाइक एमपी 20 एनएम 1332 से वहां पहुंचा।

माडिफाइड साइलेंसर देखकर पुलिस कर्मियों ने रोका

उसकी बाइक में माडिफाइड साइलेंसर लगा था। ये देखकर पुलिस कर्मियों ने युवक को रोका। उसे बाइक में लगे माडिफाइड साइलेंसर को हटाने के लिए कहा।

कहासुनी शुरू हो गई जो विवाद में बदल गई

इसका कारण पूछने पर युवक और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गए

युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और बाल पकड़कर घसीटते हुए पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गए।

अभद्रता की और सहयोग नहीं किया

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने कार्यवाही का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और सहयोग नहीं किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us