SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उमरिया के चंदिया में वनकर्मियों पर सब्बल से हमला, बाइक तोड़ी; चौकी की चाबी ले भागा

उमरिया के चंदिया में वनकर्मियों पर सब्बल से हमला, बाइक तोड़ी; चौकी की चाबी ले भागा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरवार-25 के कुदरी टोला में वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

वनकर्मियों पर लोहे की सब्बल से हमला किया

आरोप है कि नरवार-25 निवासी मिथुन बैगा ने वनकर्मियों पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। घटना में वनकर्मी सतेंद्र मिश्रा, विमलेश गुप्ता और चौकीदार संतोष यादव घायल हो गए।

घायलों ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई

सभी घायलों ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बाइक भी तोड़ी

विवाद के दौरान आरोपित ने वनकर्मी सतेंद्र मिश्रा की बाइक भी लोहे की सब्बल से क्षतिग्रस्त कर दी। इतना ही नहीं, बाइक की चाबी भी निकालकर अपने साथ ले गया।

बताया जा रहा है कि उसी चाबी के गुच्छे में वन चौकी की चाबी भी लगी हुई थी, जिसके चलते वन चौकी फिलहाल बंद पड़ी है। इस घटना ने वन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अतिक्रमण का मामला

ये मामला शुक्रवार की शाम नरवर-25 गांव का बताया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ दो बीट गार्ड और चौकीदार अतिक्रमणकारियों के घर पहुंचे थे। पीड़ित बीट गार्ड पीओआर की कायमी के लिए आधार कार्ड मांग रहे थे।

इसी बीच आरोपित ने हमला कर दिया। जिस दो पहिया वाहन से बीट गार्ड मौके पर पहुंचे थे,उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।इस मामले में देर रात चंदिया थाने में पीड़ित बीट गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है।जिस पर चंदिया थाने में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

फिलहाल चंदिया पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पिछले वर्ष भी वनकर्मियों पर हमला किया गया था

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी चंदिया वन परिक्षेत्र के सलैया गांव में कथित रेत माफियाओं द्वारा वनकर्मियों पर हमला किया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वन अमले पर हमले करने वालों में कानून का भय क्यों कम होता जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us