SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उमरिया में लव जिहाद: खुद को भाजपा नेता अभिषेक सिंह बताकर युवती से दोस्ती कर बनाए संबंध, निकला हारून मोहम्मद खान

उमरिया में लव जिहाद: खुद को भाजपा नेता अभिषेक सिंह बताकर युवती से दोस्ती कर बनाए संबंध, निकला हारून मोहम्मद खान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। जिले के चंदिया क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने, ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज

पुलिस ने आरोपित डॉक्टर हारून मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित खुद का एक क्लीनिक चलाता है और उसकी डिग्री के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
खुद को बताया भाजपा नेता

पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने स्वयं को भाजपा नेता अभिषेक सिंह परिहार बताकर उससे दोस्ती की। शिकायत के मुताबिक, आरोपित तिलक लगाकर स्वयं को हिंदू बताता था। इसी आधार पर उसने युवती का विश्वास जीता और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सच्चाई जानने के बाद हुई सतर्क

पीड़िता का आरोप है कि जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान का पता चला तो उसने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित ने कथित रूप से उसके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें बहुप्रसारित करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए।

चैट में हिन्दू युवतियों के लिए आपत्तिजनक बातें

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित का एक डिजिटल चैट भी जब्त किया है। पुलिस का दावा है कि चैट में आरोपित द्वारा अन्य हिंदू युवतियों के साथ भी इसी प्रकार की हरकतें करने संबंधी बातें सामने आई हैं। हालांकि, इन चैट की सत्यता और उनसे जुड़े तथ्यों का सत्यापन जांच के दौरान किया जा रहा है।

एसडीओपी पी.एल. परस्ते ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us