SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नदी में नहाने गया बालक नहीं लौटा, डूबने से मौत

नदी में नहाने गया बालक नहीं लौटा, डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवी नदी पंप घाट पर दोस्तों के साथ नहर एक 13 वर्षीय बालक की रविवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। देर शाम मृत बालक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार शिवम गुप्ता पिता सोभनाथ गुप्ता गेट उम्र लगभग 13 वर्ष दफाई भालूमाड़ो का निवासी है। रविवार को यह बालक केवई नदी पंप हाउस के पास पिकनिक मनाने 5-6 दोस्तों के साथ आया था। महां शिवम नदी में नहाने चला गया गहरे पानी में जाने और तैरना ना आने पर डूबने से मौत हो गई।

बताया गया जब शिवम डूबने लगा तो वहां मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और वहां से घर दौड़कर आए और लोगों को घटना की जानकारी दी इसके बाद लोग पंप घाट पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू हुआ। अनूपपुर से एसडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंची। बताया गया इस स्थान पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन भी हो रहा है और बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में घटना स्तर पर लोगों की मौजूदगी भी रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us