SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में धुरवार टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहडोल में शुक्रवार देर रात सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी अभिषेक गुप्ता (22) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आ गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का उपचार जारी है। बताया गया कि मृतक अभिषेक रसमोहनी गांव के किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 

ट्रेलर चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us